Kamesh Thakur
रांची: हिंदपीढ़ी थाना अंतर्गत भट्टी चौक के पास 10 अगस्त को कुरकुरे उर्फ साहिल नामक युवक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड़ में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस छापामारी कर रही थी। पुलिस के द्वारा लगातार छापामारी एवं दवाब होने के कारण हिन्दपीढ़ी लिटिल गार्डेन निवासी अमन राजा ने न्यायालय(सिविल कोर्ट रांची ) मे सरेंडर कर दिया।
