Eksandesh Desk
भुरकुंडा / रामगढ़: कुरसे गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में सोमवार से चल रहे तीन दिवसीय पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, हवन, पंचांग पूजन, संध्या आरती सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच बुधवार को संपन्न हो गया। इस दौरान यज्ञ मंडप की परिक्रमा के सुबह से श्रद्धालु महिला-पुरूषों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इससे पूर्व पुरोहित द्वारा पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन पंचांग पूजन सहित कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये गये। हवन व पंचांग पूजन में सोमी सिंह, भीम सिंह, बबिता, राकेश सिंह, राजकपूर सिंह, महेश सिंह, प्रभा देवी, पूजा सिंह, भीम सिंह, ममता देवी, निरंजन सिंह, लीलावती देवी, विनोद करमाली, भुनेश्वरी देवी सपत्नी शामिल हुए। गायत्री पीठ के पुजारी रामपुकार शर्मा, भोलानाथ गोस्वामी, हुलाशा प्रसाद, अंजनी कुमार सिंह, माधुरी देवी, चिंता देवी, नवीनता देवी और अवधेश सिंह के देखरेख में महायज्ञ का समापन हुआ। पूजा-अर्चना के दौरान ऊ नमः शिवाय, हर-हर महादेव सहित अन्य आराध्य देवी-देवताओं के भक्ति जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालु भी भक्ति के सागर में डुबे रहें। आयोजन समिति ने बताया 23 जनवरी को भंडारा का आयोजन होगा। जिसमें सैंकड़ो श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। महायज्ञ को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष सोमी सिंह, सचिव लीलावती देवी, कोषाध्यक्ष बबिता देवी, ममता देवी, पंकज सिंह, राणा प्रताप सिंह, फुलेश्वर राम, महेश सिंह, छोटू प्रजापति, राजकपूर सिंह, सचिन साहू, जयलाल सिंह, सोमी देवी, कबिता देवी, बबिता देवी, मोनिका देवी, गायत्री देवी, संजय यादव, संतोष यादव, पूर्व मुखिया रामदास बेदिया, आजसू जिला उपाध्यक्ष अनिल सोनी, शंकर मुंडा, मोनिका देवी, जनार्दन मुंडा, किरण देवी, रेखा देवी, पैरवी देवी, दीपक सिंह, परमबीर सिंह, समीर सिंह, नरेंद्र सिंह, सती देवी, लीला देवी, सुमित्रा देवी, मातेश्वरी देवी, गुड़िया देवी, सीतामणी देवी, देवंती देवी, संगीत, प्रीति, समबीर सिंह, बिरेंद्र यादव, हरिचरण करमाली, आशीष सिंह, सूरज ठाकुर, संजय करमाली, डिकेश सिंह, कृष्ण करमाली, सतीष सिंह, गोविंद सोनी, रोहित सिंह, दीपक प्रजापति, राहुल करमाली, दशमी, जुली देवी, मुकेश सिंह, राकेश सिंह, अरुण सिंह, भूगेंद सिंह, हीरालाल करमाली, गणेश बेदिया सहित अन्य श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।