लड़कियों एवं लड़कों को मजदूरी हेतु बाहर भेजने वाले दो गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

SUNIL KUMAR

साहिबगंज: लड़कियों एवं लड़कों को मजदूरी हेतु बाहर भेजने वाले दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। पुलिस अधीक्षक अमित सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि एक भाड़े के मकान में रहने वाले लोगों के द्वारा लड़कियों एवं लड़कों को मजदूरी हेतु बाहर भेजते है। मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी गठित दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के सकरोगढ़ बड़ी गणेश मंदिर के पास रामकिशन पासवान के भाड़े के घर में बुधवार को छापेमारी की गई। जहां एक महिला मेरी सोरेन को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से दो बच्चियां एक नाबालिग सहित को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार महिला के पास से 41070 रुपया नगद, कई फर्जी आधार कार्ड, बैंक से संबंधित कागजात बरामद किया गया। इस घटना में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त संजय सोरेन को भी भागने के क्रम में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या – 14/25 धारा – 143(3)/338/336(3)/340(2)/319(2)/318(4)/3(5) बीएनएस अंकित किया गया है। छापेमारी दल में नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, मुरली मनोहर सिंह, अशोक कुमार, वीरेंद्र कुमार, संजू कुमारी एवं रविशंकर सिंह शामिल थे।

Spread the love