लाेहरदगा : लापता बच्चे का जंगल में मिला शव, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

Crime

Eksandeshlive Desk

लाेहरदगा : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र उरु ग्राम से लापता ढाई साल के बच्चे का शव रविवार देर शाम जंगल से बरामद किया गया है। गत सात मार्च काे ढाई साल का बच्चा लापता हाे गया था। बताया जाता है कि उरु निवासी विनोद महतो का ढाई वर्षीय पुत्र पीयूष महतो खेलते खेलते गांव से लापता हो गया था। इस संबंध में शनिवार को सेन्हा थाने में लिखित आवेदन देते हुए परिजनों ने बच्चे को सकुशल बरामद करने की पुलिस प्रशासन से अपील की थी।

लापता बच्चे का शव घर से महज डेढ़ किलोमीटर दूरी पर जंगल में होने की सूचना लकड़हारे ने बच्चे के परिजनों को दी। साथ ही बताया जाता है कि परिजनों ने लापता बच्चे की सूचना सेन्हा थाने में देते हुए पूर्व में प्रशासन से अप्रिय घटना होने का संदेह व्यक्त किया था। इस घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है और चर्चा का विषय बना हुआ है। ढाई साल के बच्चे के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि अबोध बच्चे के साथ इस घटना को अंजाम देना मानवता को शर्मशार करने वाला है। वहीं घटना को लेकर परिवार वाले कुछ भी कहने के हालत में नहीं है। ग्रामीणाें ने पुलिस से घटना काे अंजाम देने वाले अपराधियाें काे जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना काे लेकर ग्रामीणाें में काफी आक्राेश है।

Spread the love