Eksandeshlive Desk
लातेहार : जिले में नगर पंचायत की मतगणना पूरी हो गई। भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो समर्थित प्रत्याशी बिलासी टोपनो को 985 मतों से हराया। महेश सिंह को कल 5374 वोट मिले, जबकि बिलासी टोपनो को 4389 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय जनता दल समर्थित उम्मीदवार मालियानी कुजूर रही, इन्हें कल 1139 वोट मिले। मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारी अपर समाहर्ता रामा रविदास ने महेश सिंह को प्रमाण पत्र सौंपा।
महेश सिंह की जीत के बाद उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। इधर, प्रेस वार्ता कर लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि लातेहार में नगर पंचायत चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। अध्यक्ष पद पर महेश सिंह चुनाव जीते। उन्होंने बताया कि सभी विजेता वार्ड पार्षदों को भी जीत के बाद प्रमाण पत्र दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड एक से नसरुद्दीन मियां, वार्ड 2 से सुगंधी देवी, वार्ड 3 से विमला देवी, वार्ड चार से जयराम कपूर, वार्ड 5 से सब्बू परवीन, वार्ड 6 से मनोज कुमार, वार्ड 7 से मनोज दास, वार्ड 8 से आशा देवी, वार्ड 9 से संयुक्ता कुंंवर, वार्ड 10 मुंद्रिका मांझी, वार्ड नंबर 11 में संतोष रंजन, वार्ड नंबर 12 में मुस्तरी बीवी, वार्ड नंबर 13 में अल्मा पन्ना, वार्ड नंबर 14 में इंद्रदेव उरांव और वार्ड नंबर 15 में गुड़िया सिन्हा चुनाव जीते हैं।
