लातेहार सदर प्रखण्ड में मनरेगा ऑपरेटर की बहाली में अनियमितता, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने जताया कड़ा विरोध

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

लातेहार: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) लातेहार प्रखण्ड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने प्रखण्ड कार्यालय में मनरेगा ऑपरेटर की हुई बहाली पर कड़ा विरोध दर्ज जताया है। उन्होनें आरोप लगाया है कि मनरेगा ऑपरेटर के पद पर मनिका प्रखण्ड के प्रज्ञा केन्द्र संचालक विनोद कुमार यादव की नियुक्ति पूरी तरह से नियम के विरुद्ध है इन्हें गोपनीय तरीके से बहाल किया गया है। आर्सेन तिर्की ने सवाल उठाया है कि जब लातेहार प्रखण्ड के 18 पंचायतों और नगर पंचायत क्षेत्र में कई योग्य और शिक्षित युवा-युवतियां की उपलब्धता है फिर भी प्रखण्ड से बाहर के व्यक्ति को नियुक्त करना यहां के बेरोजगार युवाओं के साथ में घोर अन्याय को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह बहाली पारदर्शिता की कर्मीयों को दर्शाता है और इससे चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़ा होता हैं। इस संबंध में झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि इस मनमानी और पक्षपातपूर्ण नियुक्ति का हर स्तर पर विरोध किया जायेगा। उन्होनें चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर में इस बहाली को रद्द करते हुये पारदर्शी प्रक्रिया से स्थानीय योग्य उम्मीदवार की नियुक्ति नहीं किया जाता है तो मामले की शिकायत जिला के वरीय पदाधिकारियों तथा मनरेगा आयुक्त रांची से की जायेगी। उन्होनें बताया कि इस संबंध में उपायुक्त लातेहार और उप विकास आयुक्त लातेहार को आवेदन भी सौंपा गया है , लेकिन अब तक जांच प्रक्रिया शुरू नहीं किया गया है। यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई  तो झामुमो आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिये बाध्य होगी। 

Spread the love