लायन प्रेम शंकर मिश्रा लायन ऑफ द डिस्ट्रिक्ट सत्र 2022-23 अवार्ड से नवाजे गए

Education States

Eksandeshlive Desk
रांची : बिगत दिनों जमशेदपुर के माइकल जॉन आॅडिटोरियम हॉल में लायन ऑफ द डिस्ट्रिक्ट सत्र 2022-23 एवं सेंचुरियन प्रेसिडेंट आवार्ड से एम.जे.एफ.लायन प्रेम शंकर मिश्रा (पुर्व अध्यक्ष लायंस क्लब आफ राँची ग्रेटर) स्वास्थ्य मंत्री झारखंड बन्ना गुप्ता एवं जिला पाल एम.जे.एफ.लायन विवेक चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से नवाजे गए। उन्हे यह आवार्ड मानव कल्याण,स्वास्थ्य चिकित्सा एवं पर्यावरण के क्षेत्र मे सराहनीय कार्य के लिए दिया गया है। इस मौके पर पी.एम.जे.एफ. लायन राहुलवर्मा, पी.एम.जे.एफ., लायन माधव लखोटिया, एम.जे. एफ.लायन सीमा बाजपेई, जिला पाल इलेक्ट 2024-25 एम.जे.एफ.लायन शुभ्रा मजूमदार, द्वितीय जिला पाल एवं लायंस क्लब आॅफ रांची ग्रेटर के वरीय पदाधिकारी एम.जे.एफ.लायन धर्मेंद्र सिन्हा, एम.जे.एफ.लायन राकेश चौधरी, निदेशक लायन ए.डी.पी.मित्तल, लायंस क्लब आॅफ राँची हरिकनक ग्रेटर के प्रशासक एम.जे.एफ.लायन राजेश केडिया सहित डिस्ट्रिक्ट से आये अन्य क्लबो के पदाधिकारीगण, सदस्यगण आदि उपस्थिति थे। मौके पर उपस्थित समाजसेवी शिव किशोर शर्मा ने अवार्डी लायन प्रेम शंकर मिश्रा को बधाई दी।