लोहरदगा : सेवा भारती ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन, 51 लोग हुए लाभान्वित

Health

Eksandeshlive Desk

लोहरदगा : सेवा भारती के जरिए चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण मे रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सहसचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किया। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 51 लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर लाभान्वित हुए।

हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बी पी, वजन, हार्ट बीट, ऑक्सीजन लेवल आदि का निशुल्क जांच किया गया। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा की जीव सेवा ही नारायण सेवा है, एक जून 2022 से लगातार यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर चल रही है। शिविर में काफी लोग अपना इलाज करा कर स्वास्थ हुए हैं और हो भी रहे हैं। चेकअप कराते रहने से समय पर कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। बहुत से लोग जांच करवाने में घबराते हैं, घबराएं नहीं, ना ही जांच करवाने में कोई संकोच करें। डॉ. कुमुद अग्रवाल ने कहा कि बहुत से लोगों को अपने स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों की जानकारी नहीं रहती थी पर यहां अपना चेकअप करा कर कई बीमारियों की जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि जिसका लोग इलाज करा रहे हैं, बदलते मौसम के शुरुआत पर कई बीमारियां होने की संभावना भी होने लगती है, उसके लिए खान-पान सही रखें। उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल और सहसचिव संजय चौधरी ने कहा की प्रत्येक सप्ताह इस स्वास्थ्य शिविर में लोग अपना और अपनेजनों का स्वास्थ चेकअप करा कर कई बीमारी की जानकारी प्राप्त कर इलाज करवा रहे हैं। यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर निरंतर प्रत्येक रविवार को सुबह एक घंटे के लिए लगाई जाती हैं। मौके पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

Spread the love