रांची : झारखंड,कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता के निदेर्शानुसार प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोकहित अधिकार पार्टी प्रदेश कार्य समिति की दूसरी सूची जारी किए।ज्ञात हो पिछले 30 जुलाई को प्रदेश कार्य समिति की पहली सूची में 31 पदाधिकारीयों के मनोनयन का घोषणा किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने प्रेस मीडिया को जानकारी देते हुए कहा सामाजिक न्याय के पक्षधर लोकहित अधिकार पार्टी के नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर पिछले दिनों भाजपा, कांग्रेस,जेएलकेम सहित कई बड़े राजनीतिक दलों के पदाधिकारीयों ने पार्टी का दामन थामा था। जिन्हें आज पार्टी के पुराने कार्यकतार्ओं के साथ सम्मान सहित दूसरी सूची में 15 लोगों का प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी के रूप में मनोनयन के साथ कुल 46 पदाधिकारीयों को प्रदेश कार्य समिति में शामिल किया गया। श्री साहू ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारीयों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना और बधाई देते हुए, राज्य में असंख्य शोषित वंचित व उपेक्षित वर्गों को सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी दिलाने हेतु पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों से अवगत कराते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प दिलाये। दूसरी सूची में मनोनीत पदाधिकारीयों का नाम और दायित्वों में प्रियरंजन दास साहेबगंज- प्रदेश संगठन महासचिव,अरुण कुमार गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची जिला महानगर प्रभारी,रामटहल नायक प्रदेश सचिव स कांके विधानसभा सह प्रभारी,महसन मुर्मू प्रदेश उपाध्यक्ष सह जामताड़ा जिला प्रभारी, एलेइंस हांसदा पाकुड़ प्रदेश उपाध्यक्ष सह पाकुड़ जिला प्रभारी,नंदू साव हजारीबाग प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह हजारीबाग जिला प्रभारी विश्वेश कुमार मिश्रा गोड्डा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह धनबाद जिला प्रभारी,दानेश्वर साहू प्रदेश का समिति सदस्य सह रांची जिला प्रवक्ता,दीपेन साहू व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष,दिलीप साहू प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठनंदलाल साव जिला अध्यक्ष हजारीबाग,अशोक राम जिला अध्यक्ष,जागो साव कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रामगढ़,सूरज यादव रांची जिला महामंत्री संतोष कुमार उर्फ सनी ठाकुर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बोकारो,प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी नव मनोनीत पदाधिकारीयों को अपने-अपने जिला में सदस्यता अभियान चलाते हुए 3 महीना के अंदर जिला कमेटी का गठन करने एवं अगले सप्ताह से प्रदेश अध्यक्ष का दौरा और प्रवास हेतु कार्यक्रम तय करने का निर्देश दिया गया।
