लोकसभा में ‘जबरन’ पारित किया गया वक्फ संशोधन विधेयक : सोनिया गांधी

NATIONAL

Eksandeshlive Desk

नई दिल्ली : सोनिया गांधी ने गुरुवार को कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की बैठक में कहा कि केंद्र सरकार ने वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में जबरन पारित करवाया है। यह विधेयक संविधान पर एक हमला है। यहां संविधान सदन में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस सांसदों को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक संविधान का एक और उल्लंघन है और पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी। बैठक में सांसदों से सोनिया गांधी ने कहा, “हम सभी के लिए यह जरूरी है कि हम सही और न्यायसंगत के लिए लड़ते रहें, मोदी सरकार की विफलता और भारत को निगरानी राज्य में बदलने के इरादे को उजागर करें।” बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के सभी सांसद मौजूद थे।

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, पक्ष में पड़े 288 मत : लोकसभा ने बुधवार को देर रात तक चली चर्चा के बाद मुसलमान की दान की गई संपत्तियों के प्रबंधन से जुड़े वक्फ संशोधन विधेयक को मत विभाजन के बाद पारित कर दिया। विधायक के पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 मत पड़े। विपक्ष की संशोधन की मांग पर हुई वोटिंग के दौरान विपक्षी नेताओं के सभी संशोधन खारिज हो गए। लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक भारत में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों के सुरक्षित होने का सबसे बड़ा कारण बहुसंख्यकों का धर्मनिरपेक्ष रवैया है।

Spread the love