लोकतंत्र का महापर्व शांतिपूर्वक संपन्न होने पर भाजपा ने प्रशासन एवं पुलिस बल के प्रति जताया आभार

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandesh Desk

चाईबासा: जिला भाजपा मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाथ ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में लोकतंत्र का महापर्व शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न होने उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से सभी मतदाताओं, जिला प्रशासन, मीडिया कर्मियों, और सुरक्षा बलों का दिल से आभार व्यक्त करते है, जिन्होंने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आगे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की ओर से मतदाताओं का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि इस चुनाव में जनता ने भ्रष्टाचार, पलायन, और धर्मांतरण के विरोध में अपने संकल्प को दर्शाते हुए भारतीय जनता पार्टी को व्यापक जनसमर्थन प्रदान किया है। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों को जो समर्थन मिला है, उससे हमें जीत का पूरा विश्वास है।

भाजपा ने यह भी कहा कि जनता के इस समर्थन और विश्वास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और सभी किए गए वादों को पूरा करने का संकल्प दोहराते हैं। पार्टी ने उन देवतुल्य कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने दिन-रात एक कर पार्टी के पक्ष में प्रचार किया, मतदाताओं को जागरूक किया और चुनाव के दिन उन्हें बूथों तक पहुंचाकर मतदान के लिए प्रेरित किया।

पार्टी की ओर से पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष ने कहा, “यह चुनाव हमारी नीतियों और मूल्यों पर जनता का विश्वास है। हम एक ऐसी सरकार का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो भ्रष्टाचार मुक्त हो, पलायन और धर्मांतरण के मुद्दों पर सख्त कार्रवाई करे, और जनहित में निर्णय ले।”

भारतीय जनता पार्टी ने सभी मीडिया कर्मियों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया को जनता तक पहुंचाया और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दिया। इसी प्रकार, जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों का भी धन्यवाद किया गया, जिन्होंने पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपना कर्तव्य निभाया और चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में मदद की।

Spread the love