Eksandeshlive Desk
पूर्वी सिंहभूम: सिदगोड़ा थाना स्थित बारीडीह बाजार में गुरुवार रात लूट के प्रयास में एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।बताया गया कि अशोक स्टोर में एक युवक ग्राहक बनकर आया। उसने पहले 2 किलो चीनी और फिर 5 किलो चावल मांगा। जैसे ही दुकानदार चावल लेने गया, युवक ने गल्ला से लगभग छह हजार निकालकर बाहर रख लिया। रिफाइंड तेल की एक पेटी उठाई और भागने लगा।
दुकानदार ने चोर कहकर चिल्लाया तो आसपास के लोग आरोपित को पकड़ लिया। इस दौरान चोर के साथी की गाड़ी स्टार्ट थी, लेकिन हड़बड़ी में तेल की पेटी सड़क पर गिर गई और एक युवक पास की महतो दुकान में घुस गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
दुकानदार अशोक मंडल ने बताया कि चार लोग नशे की हालत में चोरी की योजना बनाकर आए थे। दो लोग अलग-अलग गाड़ियों में खड़े थे, जबकि दो युवक दुकान के पास पहुंचे। घबराहट में आरोपित गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपितों की तलाश जारी है।
