लव महतो की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: चान्हों थाने की पुलिस ने लव महतो की हत्या मामले का खुलासा किया है। इस घटना को अंजाम देने वाला सोनु खान चोरेया निवासी को गिरफ्तार किया है। चान्हों पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर हत्यारे को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि सात मई को ग्राम चोकरेया के एक कुआं से एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। पुलिस ने बोरेया गांव में पूछताछ करने पर मृतक की पहचान लव महतो के ग्राम मसीना झालदा,थाना झालवा, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल के रूप में की गई। मृतक के भाई ने चान्हों थाना में हत्या की मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोनु खान को पंडरी गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी ने हत्या की घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर मृतक का रेडमी कम्पनी का मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा।