मृतक के आश्रितों को 4 लाख रुपये का मुआवजा

360° Ek Sandesh Live States

कुल 60 लाख 21 हजार 500 रुपये की निकासी एवं वितरण की स्वीकृति

Eksandesh Desk

रांची : रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से प्रभावित व्यक्तियों के आश्रितों/घायलों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि की निकासी एवं वितरण की स्वीकृति दी गयी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जिले के 10 अंचल के स्थानीय प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से प्रभावित व्यक्तियों/आश्रितों के लिए कुल 60 लाख 21 हजार 500 रुपये की निकासी एवं वितरण की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

स्थानीय प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से प्रत्येक मृतक के आश्रित को चार लाख एवं घायल को चार हजार तीन सौ रुपये क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा। उपायुक्त द्वारा जिला नजारत उपसमाहर्त्ता को राशि निकासी कर अंचल अधिकारी बेड़ो, ओरमांझी, अनगड़ा, कांके, लापुंग, नगड़ी, चान्हो, ईटकी, माण्डर एवं सोनाहातू को आरटीजीएस के माध्यम से राशि उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है। साथ ही उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को स्वीकृत प्रस्ताव राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र राशि प्राप्त होने के एक सप्ताह के अंदर भेजने को भी कहा गया है।

विभिन्न अंचलों से आवेदक/आवेदिका के नाम निम्न हैं :- झेबला उराईन , परदेशिया उरांव , कमल बेदिया , अजय कुमार मुण्डा, शमशेर यादव, प्रमीला देवी , मधु कुमारी, मंगरा उरांव, पूजा मुण्डा ,विशुवा उरांव ,देवचरण महतो , अफसाना परवीन ,चरवा उरांव, बुधवा तिर्की ,उर्मिला मिंज ,रमिला देवी ,कमला देवी ,दुलारी देवी , प्रदीप महतो , सबदी देवी शामिल है।