मृतक विकास लिंडा के घर पहुंचे सांसद आदित्य साहू

360° Ek Sandesh Live


by sunil
भाजपा ने दिया एक लाख रुपए की सहायता राशि
रांची : भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू बुधवार को नामकुम प्रखंड के रामपुर गांव स्थित विकास लिंडा के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया,पार्टी की ओर से सहानुभूति प्रकट की। विगत दिनों उत्पाद सिपाही दौड़ में घायल विकास लिंडा की मौत इलाज के दौरान हुई। श्री साहू के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर,राकेश भास्कर,रामकुमार पाहन,अशोक मुंडा,मानकी राजेंद्र शाही आदि साथ थे। श्री साहू ने पार्टी की ओर से एक लाख रुपए की सहायता राशि भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि पूरा भाजपा परिवार दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा राज्य के युवाओं की मौत की ये घटना हृदय विदारक है।इसके पूर्व ऐसी घटनाएं नही सुनी गई। यह सब हेमंत सरकार की गलत नीतियों के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि स्व विकास दौड़ के दौरान घायल हुए थे।उन्हें उचित इलाज से बचाया जा सकता था ।लेकिन स्थिति यह है कि हेमंत सरकार एक नौजवान को आॅक्सीजन उपलब्ध नहीं करा सकी।