मालखाना का चार्ज देने सरायकेला गए सब इंस्पेक्टर का शव बरामद

Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Crime Desk

सरायकेला/रांची: जिले के आरआईटी थाना से सटे जागृति मैदान में शनिवार की सुबह सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का शव बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार सिंह रांची से सरायकेला मालखाना का चार्ज देने आए थे। बताया जाता है कि अरुण सिंह पहले आरआईटी थाने में ही तैनात थे और अगले साल रिटायर होने वाले थे। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मैदान के उत्तरी हिस्से में मौजूद एक मुर्गा दुकान के पीछे शव देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Spread the love