Mandar : हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में रांची जिला ग्रामीण के मांडर प्रखंड के हेसमी गांव में हिंदू युवा सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठक उतर पूर्व एवं पूर्व क्षेत्र डॉ सुमन जी एवं विशिष्ठ अतिथि के तौर पर प्रांत संयोजक श्री विक्रम शर्मा जी उपस्थित हुए। जिसमें *क्षेत्रीय संगठक डॉ सुमन जी* ने लोगो को अपने संबोधन में अपने धर्म के रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे एवं उन्होंने ये भी कहा भारत हमारी मां है माता का रूप है प्यारा करना इसी की रक्षा और कर्तव्य है हमारा एवं लोगो से एक रहने का अपील भी किया ।प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा ने कहा कि सरना सनातन एक है एवं समाज को जागृत संगठित सक्रिय कर सुरक्षित हो इस पर कार्य करने के लिए कहा ।आर एस एस के प्रांत सह प्रचार प्रमुख विजय ने संघ के शताब्दी वर्ष को कार्यक्रम को लेकर लोगों को जानकारी दिया एवम् सहयोग का अपील किया ।संचालन ब्रजेश शर्मा ने किया। क्षेत्रीय संगठक सुमन के उपस्थिति में प्रांत संयोजक श्री विक्रम शर्मा जी ने *मांडर प्रखंड के संयोजक के रूप में श्री बलराम गोप जी* के दायित्व का घोषणा किया।मौके पर प्रांत कार्यकारणी सदस्य धर्मेंद्र चौधरी , नेत्र चिकित्स शुभम सिंह , सुखदेव महतो, हीरा साहू , भुनेश्वर सिंह , कुलदीप मिश्रा , कांति देवी , आरती देवी , पम्मी देवी , मनोज साहू , संदीप कुमार, लौकुश कुमार, सहित सैंकड़ों लोग शामिल हुऐ।
