मानव को सदा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए : स्वामी सदानंद

Religious

Eksandeshlive Desk
रांची : पुंदाग स्थित निर्माणाधीन श्री कृष्ण मंगल राधिका सदानंद दिव्यांग सेवाधाम में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति द्वारा आयोजित चतुर्थ दिवसीय श्री कृष्ण कथा के व्यासपीठ पर विराजमान स्वामी श्री सदानंद जी महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री कृष्ण कथा मधुर रस युक्त है। बालक युवा एवं वृष सभी को प्रिय लगती है। भगवान श्री कृष्ण के यस का श्रवण और कीर्तन दोनों पवित्र करने वाला है वे अपने कथा सुनने वालों के हृदय में आकर विराजमान हो जाते हैं। उनके अशुभ वासनाओं को नष्ट कर देते हैं। जब अशुभ वासना नष्ट हो जाती है तब पवित्र कृष्ण भगवान श्री कृष्ण के प्रति अस्थाई प्रेम की प्राप्ति होती है। ह्रदय में आप स्वरूप भगवान का साक्षात्कार होते ही हृदय की ग्रंथि टूट जाती है और सारे संदेश स्वयं मिट जाते हैं और कर्म बंधन सुन हो जाता है।
स्वामी जी ने कहा कि मानव को सदा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। अपने से बड़े पुरुषों के प्रति आदर सम्मान छोटों के प्रति दया बराबर वालों के प्रति के साथ मित्रता एवं समस्त जीवो के साथ क्षमता का बर्ताव करने से परमात्मा प्रसन्न होते हैं। जिन पुरुषों के कर्म से तैनात ना तो धर्म का संपादन होता है ना वैराग्य उत्पन्न होता है। नई भगवान की सेवा संपादन होती है वह पुरुष जीते जी मुर्दे के समान है।
महाराज जी के साथ साथ चलने वाले श्री रवि कांत जी शास्त्री ने श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान की चर्चा की तथा भजन लेखक एवं गायक पवन जी तिवारी के सुंदर भजन सरवन कराकर आनंद विभोर कर दिया और श्री विनय जी ने ढोलक ताल पर भक्तजन तीर्थंकर नाचते हुए आनंद का अनुभव किए। पूरे कथा स्थल में भगवान श्री राम जन्मोत्सव के बाद आज की कथा को विश्राम दिया गया।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी, प्रमोद सारस्वत. शिव भगवान अग्रवाल, बिजय अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अरुण केडिया, प्रभात गोयल, नवल अग्रवाल, पूरणमल, सुबास पोद्दार, पुर्णमल सर्राफ अमित पोद्दार, सुरेश अग्रवाल विष्णु सोनी, नन्द किशोर चौधरी, ओम प्रकाश सरावगी सुरेश चौधरी एवं महिला मंडल की श्रीमती विद्या देवी अग्रवाल संतोष देवी अग्रवाल सुनीता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, पुनम अग्रवाल,सरिता अग्रवाल उर्मिला पडिया, आशा मिश्रा, आशा सिंह, शकुन्तला केजरीवाल,सुधा सुल्तानिया, सहित काफी संख्या में सुंदर शायद भाई-बहन सेवा कार्य में लगे हुए हैं।