मानव सेवा धर्म महान,मानव की सेवा सबसे बड़ी मानवता : रमेश सिंह

360° Ek Sandesh Live

by sunil

रांची : राँची में हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए रांची विधानसभा में सर्जना चौक मैन रोड, रातू रोड के मुख्य मार्ग के समीप सैकड़ो जरुरतमंदों के बीच छाता और रेनकोट का वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी रमेश सिंह ने कहा की जरुरतमंद लोगों की सेवा करने से उन्हें काफी खुशियाँ मिलती है उन्होंने कहा की मै बचपन से जरुरतमंद लोगों की सेवा करता आ रहा हूं आगे भी निरंतर करता रहूँगा। उन्होने कहा की बारिश बहुत तेज है सभी को बारिश से बचकर रहना है और अपने बच्चों तथा परिजनों का ख्याल रखना है। रमेश सिंह ने कहा की लगातार हो रही मुसलाधार बारिश ने झारखंड सरकार, जिला प्रशासन और राँची नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है । उन्होंने कहा की सम्बंधित विभाग स्थिति में सुधार कर रांची की जनता को राहत देने का कार्य करें, जिससे राँची की जनता राहत की सांस ले।इस मौके पर रमेश सिंह,दिलीप गुप्ता, अशोक यादव, विनय राज, सुनील साहू, नमन भारतीय,धर्मेंद्र शर्मा, सोनू दुबे, कुंदन कुमार, महेश कुमार,अंकित साह सेवा कार्य में शामिल थे।