MUKESH
नामकुम: आरबी पाण्डेय मेमोरियल फाउण्डेशन के अध्यक्ष रमेश पाण्डेय कि ओर से शनिवार को नामकुम स्टेशन स्थित चार पांच सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कांके के विधायक सुरेश बैठा, विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस महासचिव आलोक दूबे प्रवक्ता विनय सिन्हा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, जाॅन पीटर बागे, शेखर सिंह, अखिलेश सिंह, आत्मानंद पाण्डेय के द्वारा सभी जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप व सुरेश बैठा ने कहा कि फाउण्डेशन द्वारा विगत दस वर्षो पूर्व से ही फाउण्डेशन के अध्यक्ष रमेश पाण्डेय निस्वार्थ सेवा कार्य करते आ रहें है। और आसपास के जरूरमंदों व गरीबों के कंबल का वितरण करते आ रहें हैं इसके साथ ही लोगों की छोटी समस्याओं को हल करने प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई भी धर्म नहीं है। इस मौके पर रामाशंकर तिवारी, सिकंदर ठाकुर, अभिषेक भारद्वाज, बबलू मुण्डा, अभिजित मुण्डा, राजेन्द्र गोप, विनय सिंह, नरेन्द्र, अशोक यादव, मृत्युंजय मिश्रा, संतोष पाठक, सीता मुण्डा, प्रिया संगा, साधु मुण्डा, विनोद मंडल, सोनू दूबे,मोनू सिंह, धर्मवीर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
