मानव तस्करी की शिकार नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या

360° Crime Ek Sandesh Live

eksandesh Desk

Palamu: मानव तस्करी की शिकार 13 साल की आदिम जनजाति की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैण् दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या कर उसके शव को भी दफना दिया गया। बुधवार को पलामू पुलिस से मामले की शिकायत की गई। पीड़ितापलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जबकि उसके साथ दुष्कर्म की वारदात बिहार के सासाराम इलाके में अंजाम दिया गया। वहीं हत्या के बाद आरोपियों ने पीड़िता के शव को पलामू के रामगढ़ में दफना दिया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला। वहीं मानव तस्करी के ठेकेदार और बिहार के सासाराम के एक ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी ईंट भट्ठा मालिक और ठेकेदार को गिरफ्तार करने के लिए पलामू पुलिस की एक टीम बिहार के सासाराम के लिए रवाना हो गई
प्राथमिकी के मुताबिक पीड़िता आठ महीने पहले मानव तस्करी की शिकार हुई थी। पीड़िता के पिता इस दुनिया में नहीं हैं। जबकि उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली है। उसी गांव के एक ठेकेदार ने पीड़िता को पैसे का लालच देकर बिहार के सासाराम में ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए ले गया था।
मेदिनीनगर के एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद के अनुसार ष्पीड़िता मानव तस्करी की शिकार हुई थी। आरोपियों ने 3 जून को शव को दफना दिया था। पीड़िता की मां ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गयाण् पीड़िता की मां ने ठेकेदार और ईंट भट्ठा मालिक पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस की एक टीम बिहार के सासाराम भेजी गई है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार 3 जून को ठेकेदार और कुछ लोग पीड़िता के शव को लेकर पलामू के रामगढ़ स्थित उसके पैतृक गांव पहुंचे थे। उस समय ठेकेदार और उसके साथ आए लोगों ने पीड़िता की मौत का स्पष्ट कारण नहीं बताया और शव को गांव में ही दफना दिया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पीड़िता की मां को पूरे मामले की जानकारी दी।
पीड़िता की मां को पूरी घटना की जानकारी मिलीण् पीड़िता की मां बुधवार की देर शाम रामगढ़ थाना पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दीण् पुलिस ने पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पीड़िता के शव को कब्र से बाहर निकालाण् शव को कब्र से बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।