मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती मनायी गयी

360°

Eksandeshlive Desk

मेसरा : ग्राम पंचायत चुटू के रिंग रोड स्थित जोहार ढाबा पीरसर में तीन दिसंबर (दिन शुक्रवार) को संविधान सभा के सदस्य व हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रिय सरना समिति अध्यक्ष सह झारखंड पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बच्चन उरांव ने की।

उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा झारखंड आंदोलन के अग्रण्य नेता थे। अलग राज्य के आवाज बुलंद करने वाले पहले नेता थे। उनका जन्म तीन जनवरी 1903 ई० को रांची में हुआ था। वे भारतीय हॉकी खिलाड़ियों में से एक थे। वर्ष 1928 से 1956 तक का समय भारतीय हॉकी के लिए स्वर्णिम युग था। जयपाल सिंह को 1928 के ओलंपिक खेल में भारतीय हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। ओलंपिक में जयपाल सिंह के नेतृत्व में देश ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने संविधान सभा में आदिवासियों के हक अधिकार के लिए आवाज बुलंद की थी। संविधान सभा के सदस्य के रूप में जयपाल सिंह मुंडा ने आदिवासियों की पहचान और अस्मिता को बड़े रूप से रखा।

उन्होंने ही सबसे पहले अलग झारखंड राज्य की परिकल्पना की थी एवं हमेशा आदिवासियों की हक की बात की। इनके अलावा जनजातीय सुरक्षा मंच के संयोजक संदीप उरांव, वरिष्ठ समाज सेवी जगत मुंडा, परतुल मुंडा सहित अन्य ने जयपाल सिंह मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए समाज के लोगों के बीच उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आदिवासियों और दलितों को कानूनी अधिकार दिलाने में उनकी अहम भूमिका है। इस अवसर पर राजकुमार उरांव, विवेक मुंडा, निशांत मुंडा, सामू उरांव, पवन कुमार, शमीम अख्तर, राकेश करमाली, बंदी देवी, फूलमती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।