माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा भाजपा सरकार ही दे सकती है:टोनी जैन

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandesh Desk

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा, टोनी जैन ने झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जनता से मुलाकात कर प्रदेश में चल रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राजद के गठबंधन वाली सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन सरकार ने झारखंड में पिछले पांच सालों से भ्रष्टाचार और लूट का आतंक फैलाया है, जिससे प्रदेश की जनता बुरी तरह से परेशान हो चुकी है।

टोनी जैन ने लोगों को आगाह किया कि हेमंत सोरेन की सरकार चुनाव नजदीक आते ही लोकलुभावन योजनाओं के जरिये जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “झारखंड की भोली-भाली जनता अब इस सरकार के कारनामों को भली-भांति जान चुकी है और प्रदेश की जनता ने ठान लिया है कि जल्द से जल्द इस भ्रष्ट सरकार से मुक्ति पाई जाए। श्री जैन ने कहा कि झारखंड में भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया, जिन्होंने हाल ही में गांधी मैदान में अपने उद्बोधन में कहा था कि भाजपा सरकार झारखंड को भ्रष्टाचार और आतंक से मुक्त कर प्रदेशवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाएगी।चुनावी माहौल गरमाया, भाजपा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की  जैन ने भाजपा के नेतृत्व में झारखंड में सुशासन वाली सरकार बनाने की अपील की, जिससे राज्य में शांति और सुरक्षा स्थापित की जा सके।

Spread the love