मातेश्वरी जगदम्बा की 59वां पुण्यतिथि आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में मनी

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

कटिहार: फलका प्रखंड ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान (यज्ञ ) की प्रथम मुख्य प्रशासिका आध्यत्मिक प्रेरक मातेश्वरी जगदम्बा की 59वां पुण्यतिथि आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में मनी। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी के सदस्यों एक पेड़ माँ के नाम के तहत अधिकतर ऑक्सीजन प्रदान देने वाली बरगद पौधरोपण कर दिया। श्रद्धांजलि एवं मातेश्वरी जी की पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर मुख्य रूप से राँची से मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं ब्रह्माकुमारी सुरेखा बहन मातेश्वरी जी के बताए महावाक्यों को उच्चारण में कहा आध्यात्मिकता वो शक्ति है, जो आत्म ज्ञान और परमात्म ज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने के साथ- साथ कर्मो की गुह्य गति का ज्ञान भी बुद्धि में उजागर करती है। आत्म ज्ञान अर्थात अपने सत्य स्वरूप का ज्ञान होने से भौतिक संसार, असार नजर आने लगता है। भौतिक वैभवों और पदार्थों के प्रति अनासक्ति का भाव स्वत: उत्पन्न होने लगता है। परमात्मा को यथार्थ रूप से जान लेने से, सर्व गुणों और शक्तियों के स्रोत्र से गहरा प्रेम पूर्ण सम्बन्ध स्थापित होने लगता है। मातेश्वरी जी न केवल आध्यात्मिक ज्ञान अपने अंदर धारण किया बल्कि विश्व अनेक आत्माओं के लिए प्रेरणादायक बनी। कार्यक्रम का संचालक बीके देव भाई ने किया