मधु कोड़ा की हार निश्चित: सौरभ श्रीवास्तव

360° Ek Sandesh Live

News by Mukesh Nath

लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा के फ़ायर ब्रांड नेता सौरभ श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लातेहार नगर पंचायत के भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह के समर्थन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कूड़ा को स्टार प्रचारक के रूप में लातेहार बुलाना भारतीय जनता पार्टी की हताशा और राजनीतिक अपरिपक्वता दर्शाता है। लातेहार खनिज़ संपदाओं से परिपूर्ण ज़िला है और मधु कोड़ा पर इसी के दोहन के आरोप रहे हैं। वो इसी मामले में 2009 से 2013 तक जेल में भी रहे और उनकी परिसंपत्तियाँ तक एजेंसियों ने ज़ब्त की ये बातें सर्वविदित हैं। भाजपा जीत के बाद ज़िले का प्रभार उन्हीं को सौंप कर यहाँ भी वही खेल करना चाहती है जो उन्होंने पहले किया है। जिसपर स्वयं भ्रष्टाचार के ऐतिहासिक ओप हैं उन्हें स्टार प्रचारक बना कर भाजपा अपने लातेहार के घोषणा पत्र के भ्रष्टाचार मुक्त लातेहार के दावे को कितना पूरा करेगी ये भी समझा जा सकता है।भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी के लिए इन्हें और कोई स्टार प्रचारक नहीं मिला और उन्होंने ऐसे व्यक्ति को प्रचार के लिए बुलाया इस पर खुद 4000 करोड़ से ज्यादा के माइनिंग घोटाले का दाग है, यह बताता है कि अपनी जीत के लिए ये लोग क्या हथकंडे अपना रहे हैं।सौरभ ने कहा कि लातेहार की धरती पर मधु कोड़ा जी का आना नीलांबर-पीतांबर की ऐतिहासिक धरती के लिए एक दुर्भाग्य है और यहां की जनता भारतीय जनता पार्टी के मंसूबे को समझ चुकी है और पूरा शहर विलासीमय हो गया है और झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थित प्रत्याशी बिलासी टोपनो की 200% जीत सुनिश्चित हो गई है।सौरभ ने कहा की अगर आप पूरे शहर में घूम जाएं तो आज लातेहार के लोग मधु कोड़ा के इस प्रचार को लातेहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं और इसकी निंदा कर रहे हैं साथ ही लोग खुल कर कहने लगे हैं कि उन्होंने मन बना लिया है कि एक संघर्षशील आदिवासी समाज की बेटी बिलासी टोपनो को ही नगर अध्यक्ष बनाएंगे।

Spread the love