मीनाक्षी नेत्रालय के सौजन्य से सराढू मे निशुल्क चिकित्सा शिविर अयोजित

360° Ek Sandesh Live Religious

कुमार कुलदीप
टंडवा(चतरा):
मीनाक्षी नेत्रालय के संचालक डॉ अभिषेक सिंह के सौजन्य से सराढू में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डॉ अभिषेक कुमार ने भाग लिया।गांव में पहुँचने पर ग्रामीणों ने डॉ अभिषेक का भव्य तरीके से स्वागत किया।आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न रोगों से जुड़े ढाई सौ मरीजों का निशुल्क इलाज कर उन्हें दवाइयां दी गई।मौके पर आयोजित मानव जीवन का ज्ञान दर्शन आध्यात्म व राजनीति परिचर्चा में डॉ अभिषेक युवाओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आपकी पहचान आपकी संस्कृति है जिसे हमें जिंदा रखना है।जहाँ बुद्धिमता ज्ञान दूरदर्शिता नही वहाँ का भविष्य अंधकार में चला जाएगा।मौके पर रबिन्द्र सिंह इंद्रजीत सिंह बनारस सिंह मंगलदेव यादव किशोरी राममणि सिंह रौशन अंसारी अरुण महतो शंकर प्रजापति समेत भारी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।