मेसरा के तकनीकी फेस्ट पैंथियन के थीम रिलीज़ का आयोजन

360° Education Ek Sandesh Live

sunil verma

Ranchi : मेसरा के तकनीकी फेस्ट पैंथियन के थीम रिलीज़ का आयोजन कार्यक्रम शाम 5:30 बजे पारंपरिक संगीत के साथ शुरू हुआ, जिसे मुख्य भवन से आईसी एरिना तक एक परेड के दौरान बजाया गया। विभिन्न क्लबों ने अपने झंडों के साथ परेड में मार्च किया।इसके बाद संस्थान के छात्र मामलों के डीन डॉ. भास्कर कर्ण ने अपने भाषण से उपस्थित छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों में छात्र मामलों के एसोसिएट डीन, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, संकाय समन्वयक डॉ. सुमित श्रीवास्तव, डॉ. अनिल महतो और डॉ. अमित तिवारी।इसके बाद शाम 6:30 बजे पैंथियन के थीम रिलीज़ का वीडियो दिखाया गया जिसमें इस वर्ष पैंथियन का थीम टेक संस्कार रखा गया, जिसमें तकनीकी व संस्कृति के सम्मिश्रण पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।इसके बाद उपस्थित लोगों को पैंथियन से सम्बन्धित ट्रेलर रिलीज़ वीडियो दिखाया गया। इसके बाद डीजे नाईट का आयोजन हुआ और कार्यकम की समाप्ति हुई।

Spread the love