मेसरा में शिव-काली पूजा समिति का गठन: चैत्र नवरात्र,मंडा पूजा और काली पूजा की तैयारी तेज

360° Ek Sandesh Live

News By Mustaffa

​मेसरा: बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेसरा अंतर्गत मंडा टांड काली मंदिर प्रांगण में रविवार को ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक गंगा करमाली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी त्योहारों को भव्य और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए नई कार्यसमिति का गठन किया गया। जहां सर्वसम्मति से कांके पूर्वी के जिला परिषद सदस्य सह जिलाध्यक्ष आजसू पार्टी संजय कुमार महतो को समिति का मुख्य संरक्षक चुना गया। वहीं,गंगा करमाली को फिर से अध्यक्ष बनाया गया है। जलेश्वर महतो को सचिव और प्रभात कुमार महतो को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कुशल मुंडा,शिवलाल महतो,कालेश्वर महतो और मनोज महली को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में धार्मिक उत्सवों की श्रृंखला,21 मार्च को भव्य सरहुल पूजा के साथ शुरू होगी। इसके बाद 26 मार्च को रामनवमी का भव्य आयोजन,04 अप्रैल को भव्य मंडा पूजा,​05 अप्रैल को मंडा पूजा के अवसर पर झूलन कार्यक्रम एवं ​16 अप्रैल को श्रद्धा और उल्लास के साथ रात्रि में माँ रक्षा काली की विशेष पूजा। ​समिति के पदाधिकारियों ने सभी ग्रामीणों से इन आयोजनों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की है।

Spread the love