मेसरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मोबाइल छिनतई का आरोपी गिरफ्तार,जेल भेजा

360° Ek Sandesh Live

News by Mustaffa

मेसरा(रांची) : बीआईटी मेसरा ओपी पुलिस ने मोबाइल छिनतई गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कांड संख्या 556/25 के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अप्राथमिकी अभियुक्त साहिल अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने लूट के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी साहिल अंसारी,अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल गांव का रहने वाला है।
“पुराना आपराधिक इतिहास रहा है आरोपी का”
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, साहिल अंसारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह छिनतई की कई घटनाओं में शामिल रहा है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही एक अन्य आरोपी करन करमाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अनुसंधानकर्ता सअनि अंजय कुमार ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साहिल की संलिप्तता की पुष्टि की,जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
“थाना प्रभारी का आधिकारिक वक्तव्य”
मामले की पुष्टि करते हुए BIT मेसरा ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने कहा,”क्षेत्र में शांति व्यवस्था और राहगीरों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मोबाइल छिनतई की घटना के बाद से ही हमारी टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। साहिल अंसारी की गिरफ्तारी से गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिली है। उसके पास से दो मोबाइल मिले हैं। माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ऐसे अपराध में संलिप्त अन्य अपराधियों को भी बख्सा नहीं जाएगा,सभी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”

Spread the love