Eksandeshlive Desk
रांची : इस बार महाशिवरात्रि पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर की ओर निकलनी वाली झांकी इकोफ्रेंडली होगी। झांकी में किसी भी तरह के प्ला्स्टिक का उपयोग नहीं होगा। यह निर्णय शिव बारात आयोजन महासमिति की मंगलवार को पहाड़ी मंदिर परिसर में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में महासमिति के नई कार्यकारणी का गठन किया गया। बैठक में तय किया गया कि झांकी में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। वहीं नई मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। नई कमेटी में अध्यक्ष के रूप में राजेश साहू, मुख्य संरक्षक सुबोधकांत सहाय, मुख्य संयोजक कुणाल अजमानी, जबकि प्रवक्ता बादल सिंह बनाए गए हैं, जिसमें पुराने समिति को भंग करते हुए सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन, मुख्य संरक्षक सुबोध कांत सहाय, मुख्य संयोजक कुणाल अजमानी, संरक्षक सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, सूर्यभान सिंह, भोला प्रसाद, भीम प्रसाद, देवेंद्र सिंह, विनय सरावगी,गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन, जितेन्द्र सिंह, कुमार राजा, अजित सिंह सहित अन्य शामिल हैं। वहीं बारात स्वागत प्रभारी दयाशंकर शर्मा, राजकुमार के अलावा मीडिया प्रभारी क्षितिज मिश्रा बनाए गए हैं। उल्लेाखनीय है कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। बैठक में पहाडी मंदिर के पुजारी कबीर दास, पिंटू, मनोज, राधाकिशन पाठक, सुबोध पांडेय अतिथि सुरेंद्र सिंह, बबलू शुक्ला, जय सिंह यादव, ललित ओझा, दीपक ओझा, शेखर शरण, अमरेंद्र सिंह पप्पू, कुणाल यादव, कमलेश यादव सहित कई शिव भक्त मौजूद थे।
