महेश कुमार मनीष ने ईचागढ़ प्रखंड का किया दौरा

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil Verma
राची : रांची जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेश कुमार मनीष के नेतृत्व में कांग्रेस के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकतार्ओं ने ईचागढ़ प्रखंड के गांव कुकड़ू चौक, मिलन चौक और चांडिल गांव के कई मोहल्ला टोलों का दौरा किया और कांग्रेस के रांची लोकसभा प्रत्याशी यशस्वनी सहाय के पक्ष में लोगों को वोट करने की अपील की। इन्होंने ग्रामीणों के बीच कांग्रेस पार्टी का गारंटी कार्ड भी वितरण किया और पार्टी प्रत्याशी यशस्वनी सहाय के लिए ग्रामीणों से कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पंजा छाप पर बटन दबाकर लोगों से वोट करने की अपील की। इन्होंने ग्रामीणों को बताया कि कांग्रेस पार्टी का गारंटी कार्ड सत्ता में आते ही शीघ्र लागू कर दिया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। महंगाई से कराह रही जनता को निजात दिलाया जाएगा। इनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन कुमार महतो, छोटू मुंडा, सीताराम मुंडा, प्रहलाद महतो, राहुल सिंह मुंडा, राकेश कुमार दास, कृष्ण बेसरा साथ थे।

Spread the love