महेश प्रसाद चौधरी के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

360° Ek Sandesh Live

kamesh Thakur

रांची: छात्र क्लब पर्यावरण मंच की ओर से विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े 78 वर्षीय महेश प्रसाद चौधरी के निधन पर गुरूवार न्यू मधुकम रोड नंबर-04 मे उनके तस्वीर पर पुष्पअर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा वे मृदुभाषी के साथ साथ सबके चहेते भी थे।
उनका अधिकांश समय भजन, कीर्तन एवं सामाजिक कार्यक्रम मे व्यतीत होता था। संरक्षक शुभम चौधरी ने कहा उनके यादगार को ताजा करने के लिए पर्यावरण मंच की ओर से हमेशा फ्री मेडिकल कैंप,वृक्षारोपण,जरूरतमंदों को भोजन वितरण आदि सामाजिक कार्यक्रम कर याद किए जाएंगे।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों मे मुख्यरूप से प्रसिद्ध समाजसेवी अरुण कुमार चौधरी,लायन सुजीत कुमार,संजय चौधरी,लायन बीरेंद्र चौधरी,नीरज चौधरी,संतोष कुमार,राहुल चौधरी,रौशन चौधरी,राजकिशोर चौधरी,अलख निरंजन वर्मा एवं संस्था क्राउंड लायंस,लायंस क्लब आॅफ रांची हरिकनक ग्रेटर,लायंस क्लब आॅफ रांची एकलव्य ग्रेटर,मानव अधिकार मिशन,कपिल फाउंडेशन,विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच,अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मलेन झारखंड प्रदेश आदि संस्था के प्रतिनिधि शामिल थे।

Spread the love