Eksandeshlive Desk
मेसरा : बीआईटी मेसरा थाना पुलिस ने सोमवार को हजारीबाग के थाना दारू के घाघरा गांव निवासी काजू कुमार उर्फ राजू कुमार (25) को दुष्कर्म के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी वर्तमान में खेल गांव थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। साथ ही वह ऑटो चालने का काम करता है। उक्त पीड़िता मूल रूप से गुमला के सीसई के रहने वाली है। साथ ही वह स्थानीय हाट में सब्जी बेचने का काम करती है। दोनों शादीशुदा व बच्चेदार हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केदल पंचायत स्थित फुरहुरा टोली निवासी रेणुका देवी (37) के घर में जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर अगल-बगल के ग्रामीणों ने जमा होकर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने जमकर उसे पीटा, बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि आरोपी ने जितिया त्यौहार, 14 सितंबर की रात्रि को उक्त महिला के साथ उसी के घर में दुष्कर्म किया, परंतु महिला ने लोक लाज के कारण इसे दबा दिया। इस संबंध में बीआईटी थाने में पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है।
