महिला की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Crime

Eksandeshlive Desk

खूंटी : पुलिस ने मुरहू थाना क्षेत्र के पतराडीह गांव में गत छह मई में को हुई 40 वर्षीय महिला बुधनी हुन्नी पूर्ति की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। यह जानकारी खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि डायन के अंधविश्वास में बुधनी हुन्नी पूर्ति की हत्या की गई थी।

वरुण रजक ने बताया कि एतवा उर्फ लौर सिंह उर्फ बट्टू की आठ वर्षीय बेटी की तबीयत खराब रहती थी। एतवा को शक था कि उसकी पड़ोसी बुधनी हुन्नी पूर्ति ने डायन बिसाही करके उसकी बेटी को बीमार कर दिया है। इस आशंका में उन्होंने अपने अन्य तीन दोस्तों एरनियुस ओड़ेया (25) ग्राम बुरुमा, गनसा हस्सा पूर्त्रि उर्फ सेगा (20) वर्ष ग्राम केवड़ा और प्रवीण मुंडू उर्फ टकलू (22) वर्ष ग्राम लोगा हिड्डी थाना अड़की के साथ मिलकर सोई हुई अवस्था में गत छह मई को बुधनी हुन्नी पूर्ति की हत्या कर दी थी। छापेमारी दल में मुण्रहू थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विमल और पुलिस अवर निरीक्षक कंचन कुमार कुशवाहा के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Spread the love