महिला से चैन छिनतई करने के आरोपी एक गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur
रांची: पंडरा ओपी थाना की पुलिस ने एक महिला से चैन छिनतई करने के आरोप में मोनू कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के न्यू मधुकम रोड़ न०-05 का रहने वाला है।
जनक नगर ओझा मार्केट के पास एक महिला से पुजा कर घर वापस लौटने के क्रम में अज्ञात वाईक सवार दो व्यक्ति के द्वारा चैन छिनतई की घटना को
अंजाम दिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा सीसीटीपी फुटेज के आधार पर फुटेज में आये अभियुक्तों का गिरफ्तारी हेतू पंडरा सुखेदवनगर, लोअर बाजार थाना क्षेत्र में छापामारी किया गया।
छापमारी के क्रम में फुटेज में आये अभियुक्त मोनु कुमार पिता स्व० मनोज साव पता- न्यु मधुकम देवी मंडप रोड न0-5, थाना- सुखदेवनगर, जिला-रांची को विधिवत गिरफ्तार किया गया है, तथा इनके निशानदेही पर कांड में छिनतई की गयी सोने का चैन क गलाया हुआ भाग को प्रभात ज्वेलर्स, न्यु मधुकमन, देवी मंडप रोड नं0-05 से बरामद किया गया है।अभियुक्त ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में इस कांड के अलावा अन्य थाना, सुखदेवनगर थान कांके थाना, गोंदा थाना में भी की गयी चैन छिनतई की घटना को स्वीकार किया गया है।