महिला से पचास हजार छिनतई मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: लोअर बाजार थाना की पुलिस ने महिला से पचास हजार रूपये छिनतई करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम यश नायक (19)वर्ष न्यू अंबेदकर नगर भटठी टोली चुटिया का रहने वाला शामिल है।
डीआईजी सह एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि संगीता कुमारी पति रतन कुमार महतो पता गणपत नगर घुमसा टोली चुटिया बैंक आॅफ इडिया, बहू बाजार शाखा से पचास हजार रूपया की निकासी कर करीब साढे ग्यारह बजे दिन में अपने घर जा रही थी और जैसे ही अपने घर के पास पहुंची ही थी की अचानक एक लड़का इनके हाथ से बैग छीनकर पैदल ही तेजी से भाग गया। अनुसंधान के दौरान अभियुक्त के भागने की दिशा में सीसीटीवी ,तकनीकी सहयोग से अभियुक्त्त की पहचान करते हुए यश नायक गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से महिला का लूटा हुआ चालीस हजार आठ सौ पचास रूपया एवं सहित अन्य सामान बरामद किया गया।

छापामारी दल में :
दयानन्द कुमार लोअर बाजार थाना प्रभारी,सुधीर बाड़ा पुअनि ,दीपक किशोर तिवारी पुअनि ,श्याम जी शर्मा पुअनि ,भीम सिंह सअनि सहित लोअर बाजार थाना की पुलिस शामिल थे।

Spread the love