महिलाओं की भागीदारी से अब कुरडेग में विकास और सशक्तिकरण की नई राह खुलेगी: अनिल कंडुलना

Ek Sandesh Live Politics

कुरडेग में झामुमो महिला मोर्चा का गठन, महिलाओं में उत्साह का संचार
Amit Ranjan

कुरडेग: झारखंड मुक्ति मो र्चा (झामुमो) के जिला समिति के निर्देशानुसार आज कुरडेग प्रखंड में झामुमो महिला मोर्चा का गठन शांति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग ने की। इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रखंड समिति का गठन किया गया। जिसमें नम्रता खेस को प्रखंड अध्यक्ष, शांति कुजूर व सावित्री देवी को उपाध्यक्ष, तारामणि तिग्गा को सचिव और चोनहाती मिंज को कोषाध्यक्ष चुना गया। गठन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव सफीक खान, जिला परिषद सदस्य बिरजू कंडुलना, केंद्रीय समिति सदस्य नुवास केरकेट्टा, नुसरत खातून, प्रफुलित्त डुंगडुंग, अनिल तिर्की, ओस्कर डांग, सुनील खेस, नगर अध्यक्ष अनस आलम, पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर डांग, संगठन सचिव वकील खान, शाहिद खान, जिला उपाध्यक्ष बीरबल जी, प्रखंड अध्यक्ष नसीर अंसारी, प्रखंड सचिव अशोक कुमार दास, और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Spread the love