मजदूरों की समस्याओं का हर हाल में होगा: संजय मिश्रा

360° Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk
भुरकुंडा/ रामगढ़: अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ बिरसा परियोजना की बैठक रविवार को शंकर कुमार की अध्यक्षता एवं रणधीर साव के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से संघ के बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव संजय मिश्रा उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए संजय मिश्रा ने कहा कि कोल कर्मचारियों की सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें। उन्होंने संगठन की मजबुती पर बल देते हुए पदाधिकारी को मेंबरशिप पर ध्यान देते हुए अधिक से अधिक लोगों ने यूनियन में जोड़ने की बात कही। बैठक में संघ के बिरसा परियोजना कमेटी का पुर्नगठन किया गया। इसमें अध्यक्ष शंकर कुमार, उपाध्यक्ष मो. असलम, कुलदीप कुमार, तेजनारायण राम, सचिव रणधीर साव, सह सचिव बिनोद कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, विजय चैधरी, संगठन मंत्री कर्मदेव, सह संगठन मंत्री मोहन सिंह, शेखर कुजूर, सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष तुलसी करमाली, सह कोषाध्यक्ष रामदेव कुमार को चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में बजरंग मुंडा, महादेव मुंडा, अनिल मांझी, मिलका सिंह, अंकेश कुमार, संजय करमाली, मनोज मुंडा सहित 21 सदस्यीय शामिल है।