Eksandeshlive Desk
रांची : राजधानी रांची के बीआईटी मोड़ केदल स्थित मनरखन महतो बीएड कॉलेज परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना समिति (एनएसएस) का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में पौध रोपण किया गया। वहीं एनएसएस के स्थापना दिवस के कार्यशाला में मुख्य अतिथि सह कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो शामिल हुए। जिन्होने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पौध रोपण करने की अपील की।
उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण अत्यंत जरूरी है और हर व्यक्ति को पौध रोपण करना चाहिए। पौधे मानव जीवन का अभिन्न अंग हैं,बिना पेड़ पौधों के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसके अलावा उन्होंने साफ सफाई पर भी खास ध्यान देने की बात कही। वहीं कार्यशाला को कॉलेज के निदेशक मनोज कुमार महतो ने अपने संबोधन स्वच्छता और पौध रोपण पर बल दिया। मौके पर ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पुनम कुमारी,प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो,शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर,छात्र-छात्राएं सहित दर्जनों कर्मचारी शामिल थे।
