मनरखन महतो बीएड कॉलेज में मनाया गया विश्व जल दिवस

360° Education Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

रांची : मनरखन महतो बीएड कॉलेज बीआईटी मोड़ केदल के प्रांगण मे 22 मार्च(दिन शनिवार) को विश्व जल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि जल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है,इसका अनावश्यक प्रयोग न केवल हमारे लिए बल्कि समग्र पर्यावरण के लिए भी हानिकारक हो सकता है। वहीं प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो ने विश्व जल दिवस पर विस्तृत पूर्वक अपना विचार व्यक्त किए।

इस दौरान कोलार्ज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर गांधी हाउस,द्वितीय स्थान पर विवेकानंद हाउस एवं तृतीय स्थान पर टैगोर हाउस रहे। बताया गया कि विश्व जल दिवस का उद्देश्य महाविद्यालय में सभी के बीच जल संरक्षण और जल के महत्व को समझाना था। मौके पर ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल, निदेशक मनोज कुमार महतो,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पुनम कुमारी समेत कॉलेज के सभी शिक्षकगण,शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।