मनरखन महतो बीएड कॉलेज में तीन दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन

360° Education Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

Ranchi : मनरखन महतो बीएड कॉलेज बीआईटी मोड़ केदल में 13 अक्टूबर (दिन सोमवार) को तीन दिवसीय व्याख्यान माला का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने द्वीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में फातिमा बीएड कॉलेज की प्राचार्या डॉ मौसमी कुमार के अलावा शेख भिखारी बीएड कॉलेज प्राचार्या डॉ सपना त्रिपाठी मौजूद थीं। डॉ मौसमी कुमार ने जीवन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के कई सूत्र बताया और विद्यार्थियों को प्रेरित किया। डॉ सपना त्रिपाठी ने कहा कि साहस और सोंच जहां मिलते हैं,सफ़लता वहीं मिलती है। वहीं कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने उक्त दोनों अतिथि वक्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसी शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में अत्यंत सहायक होती हैं।

उन्होंने कहा कि व्याख्यान माला के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षाविदों से सीखने का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ दुदेश्वर महतो,ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,निर्देशक मनोज कुमार महतो,प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी,पुनम कुमारी समेत सभी व्याख्यातागण,शिक्षकेतर कर्मचारी एवं प्रशिक्षु मौजूद थे।

Spread the love