मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष का 61वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

360° Education Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

रांची : मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बीजाईटी मोड़ केदल रांची के संस्थापक अध्यक्ष मनरखन महतो का 61 वां जन्मदिन मनन विद्या स्कूल व बीएड कॉलेज पर मनाया गया। जिसमें संस्थान के पदाधिकारी,संरक्षकों एवं परिवारी जनों ने जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं एवं कोटि-कोटि बधाई दी,तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना भी की ट्रस्ट के सम्मानित सदस्य विरेन्द्र नाथ ओहदार ने कहा की मनरखन महतो के जीवन से प्रेणा लेनी चाहिए। श्री महतो का जीवन समाज सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित रहा है तथा 42 साल से समाज सेवा में जुड़े हुए हैं। गरीबों के लिए हर तरह की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

मनन विद्या स्कूल प्राचार्या रेखा नायडू ने कहा कि चेयरमैन साहब की कार्य शैली एवं जुनून देखते ही बनता है,कहीं भी किसी गरीब की मदद की आवश्यकता होती है तो तत्काल मौके पर उसकी हर तरह से मदद करते हैं। बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ दुधेश्वर महतो ने कहा कि पूरी टीम को परिवार की तरफ स्नेह देते हैं तथा टीम पर की भावना से कार्य करते हैं। शुभकामना देने वाले में अध्यक्षा उर्मिला देवी,खुशबू सिंह,कृति काजल,निदेशक मनोज कुमार महतो,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पूनम कुमारी,नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य चित्रवेल वी,फार्मेसी कॉलेज प्राचार्या रागिनी कुमारी, जितेन्द्र महतो आदि सभी कॉलेज के व्याख्याता गण,शिक्षकेत्तर व कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।