mustaffa
मेसरा : मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बीआईटी मोड़ केदल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो के नेतृत्व में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार और प्राणायाम के साथ हुई। संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो ने प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कहा योग भारत की प्राचीन धरोहर है,जिसे आज पूरी दुनिया अपनाने लगी है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है,बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा “नियमित योगाभ्यास से कई शारीरिक बीमारियों जैसे मधुमेह उच्च रक्तचाप और तनाव से बचा जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए,क्योंकि यह स्वस्थ और सुखी जीवन का आधार है। उन्होंने योग करें निरोग रहें का संदेश दिया। निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि योग हमारे जीवन में अनुशासन,संयम और ऊर्जा लाने का माध्यम है। स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के लिए इसे दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी है। हम सबको चाहिए कि इस प्रेरणा को एक आदत बनाएं,तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। इनके अलावा सभी कॉलेज के प्राचार्यों ने भी योग दिवस पर अपना-अपना विचार दिए। मौके पर ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पूनम कुमारी,मनरखन महतो बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो,मनरखन महतो नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य चित्रवेल वी,मनरखन महतो फार्मेसी कॉलेज प्राचार्या रागिनी कुमारी,मनरखन महतो पारामेडिकल कॉलेज प्राचार्य डीके शर्मा समेत सभी कॉलेज के व्याख्यातागण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।