MUSTFA
मेसरा: बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के ग्राम पंचायत केदल स्थित मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में शनिवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती और डांडिया महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पण और संयुक्त रुप से श्रद्धांजली के साथ हुई। मुख्य अतिथि सह कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि गांधी जी के आदर्श और उनके सत्य व अहिंसा के संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माण,जय जवान जय किसान के नारा के साथ-साथ हरित एवं श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान कॉलेज प्रांगण में नवरात्रि कार्यक्रम के तहत रंगारंग गरबा एवं डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें नेहा एवं ग्रुप(बीएड) ने प्रथम व पूनम एवं ग्रुप(फार्मेसी पैरामेडिकल) ने द्वितीय और नेहा एवं ग्रुप (डीएलएड) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, निदेशक मनोज कुमार महतो, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी, पुनम कुमारी, मनरखन महतो बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो, मनरखन महतो नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य चित्रवेल वी, मनरखन महतो फार्मेसी कॉलेज कि प्राचार्या रागिनी कुमारी, मनरखन महतो पारामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डीके शर्मा समेत सभी कॉलेज के व्याख्यातागण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व प्रशिक्षु उपस्थित थे।
