Eksandeshlive Desk
मेसरा : मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तात्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि सह इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि खेल में विजय और पराजय दोनों होता है इसलिए पराजित प्रतिभागी को निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि और दोगुने उत्साह से अगले प्रतियोगिता की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य का निर्धारण कर तैयारी करें सफलता जरूर मिलेगी।
निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि युवाओं को नशा पान से दूर रहना चाहिए और शारीरिक तथा मानसिक विकास के लिए खेलकूद पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हमारा प्रयास बच्चों को सही दिशा देना है ताकि शिक्षा के साथ-साथ छात्र खेल में भी अपना भविष्य बना सके। मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्जन किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बॉली बॉल, दौड़ व कबड्डी इत्यादि खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें महाविद्यालय के सीनियर व जूनियर छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। मौके पर ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी, पूनम कुमारी, बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो, नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य चित्रवेल वी, फार्मेसी कॉलेज प्राचार्या रागिनी कुमारी, पारामेडिकल कॉलेज प्राचार्य डीके शर्मा समेत व्याख्यातागण एवं शिक्षकेत्तर व कर्मचारी मौजूद थे।
