Mustafa Ansari
रांची : मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस बीआईटी मोड़ केदल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह काॅलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला सृष्टि का आधार है,उनकी सुुरक्षा करना एवं उनके विकास के लिए अवसर प्रदान करना सभी नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है। निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि महिलाओं को शक्ति सम्पन्न होना चाहिए। क्योंकि सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है। इनके अलावा सभी काॅलेज के प्राचार्यों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने महिला सशक्तिकरण पर कविता वाचन एवं प्रेरणादायक लघु फिल्म के दृश्य का अवलोकन किया। मौके ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,निदेशक प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पूनम कुमाारी,मनरखन महतो बीएड काॅलेज के प्राचार्य डाॅ दूधेश्वर महतो,मनरखन महतो नर्सिंग काॅलेज के प्राचार्य चित्रवेल वी,मनरखन महतो फार्मेसी काॅलेज की प्राचार्या रागिनी कुमारी व मनरखन महतो पारामेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डीके शर्मा समेत सभी व्याख्यातागण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।