मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में,फामेर्सी एवं पारामेडिकल के लिए छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा आयोजित

360° Education Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

Ranchi : मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स बीआईटी मोड़ केदल में शुक्रवार को छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें इंटरमीडिएट के उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बताया कि यह कार्यक्रम नर्सिंग,फार्मेसी, पारामेडिकल,आईटी और प्रबंधन जैसे कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। परीक्षा परिणाम की घोषणा 5 जून को की जाएगी। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 100%,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50% और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 25% की छात्रवृत्ति दी जाएगी। संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि ऐसी कई छात्रवृत्ति परीक्षा भविष्य में आयोजित होती रहेगी,जिससे की मेधावी छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने मे आर्थिक सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि “हम शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह छात्रवृत्ति परीक्षा हमारे इसी उद्देश्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।” वहीं  निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि इस परीक्षा का उद्देश्य मेधावी छात्रों की पहचान कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं अपनी उच्च शिक्षा एवं अपना भविष्य उज्जवल कर पाएंगे। मौके पर सभी शिक्षक गण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Spread the love