मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में मना प्राकृतिक पर्व सरहुल महोत्सव

360° Ek Sandesh Live Religious

Mustafa Ansari

रांची: मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन बीआईटी मोड़ केदल के प्रांगण में शनिवार को प्राकृतिक पर्व सरहुल महोत्सव धूमधाम से गनाया गया। प्रशिक्षुओं ने प्रारंपरिक परिधानों में रंगारंग भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उत्सव का शुभारंभ किया। साथ ही अनेकों पारम्परिक गीत,नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया। संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि सरहुल एक ऐसा पर्व है जो हमारे आदिवासी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि सरहुल बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला प्रमुख प्राकृतिक पर्व है। निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि सरहुल पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने और इसे संरक्षित करने की प्रेरणा देता है। यह पर्व सामाजिक एकता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का भी माध्यम है। मौके पर ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह,कृति काजल,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पूनम कुमाारी,मनरखन महतो बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ० दूधेश्वर महतो,मनरखन महतो नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य चित्रवेल वी,मनरखन महतो फार्मेसी कॉलेज कि प्राचार्या रागिनी कुमारी,मनरखन महतो पारामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डीके शर्मा,सभी व्याख्यातागण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित थे।