News Reporting by Mustaffa 
मेसरा: बीआईटी मोड़ केदल स्थित मनरखन महतो नर्सिंग कॉलेज में सोमवार को लैम्प लाइटिंग सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि सह अध्यक्ष मनरखन महतो एवं निदेशक मनोज कुमार महतो ने सर्वप्रथम फ्लोरेंस नाइटिंगेल के तस्वीर पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी,तथा द्विप प्रज्वलिज कर किया। मुख्य अतिथि मनरखन महतो ने अपने संबोधन में नर्सिंग छात्राओं से कहा कि आपने शिक्षा का जो क्षेत्र चुना है वह शिक्षा की सभी विधाओं से ऊपर है क्योंकि इसमें मानव सेवा शामिल है। प्रशासनिक,सिविल,इंजीनियरिंग सेवा व सरकारी कर्मचारी तो हर व्यक्ति बनना चाहता है,मानव सेवा में वही लोग आते हैं जो जीवन में कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं,क्योंकि मानव सेवा ईश्वर की सेवा से भी कठिन है। प्राचार्य चित्रवेल वी ने प्रशिक्षुओं को बताया कि आज का दिन नर्सों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है इसी दिन से नए छात्र नर्स अपने भविष्य का निर्माण करती है। उप-प्राचार्य रेखा बी ने बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के प्रशिक्षुओं को लैम्प लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण कराया और बताया कि द्विप प्रज्वलन समारोह एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन है जिसमें ज्ञान,बुद्धि और पवित्रता के हस्तांतरण के प्रतीक के रूप में दीप जलाया जाता है। कार्यक्रम में अध्यक्षा उर्मिला देवी,ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,निदेशक मनोज कुमार महतो,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पूनम कुमारी सहित सभी कॉलेज के प्राचार्य,व्याख्यातागण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
