Eksandesh Desk
रांची : मनरखन महतो पैरामेडिकल कॉलेज बीआईटी मोड़ केदल में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय पैरामेडिकल दिवस बड़ी धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने द्वीप प्रज्वलित एवं केक काट कर किया। अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि पैरामेडिकल स्वास्थ्य सेवा प्रणाली रीढ़ की हड्डी होते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान पैरामेडिकल कर्मियों ने जिस तरह से सेवाएं दीं,वह सराहणीय और प्रेरणादायक है। निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि पैरामेडिकल पेशेवर बिना किसी दिखावे के सेवा में समर्पित रहते हैं। इनका सम्मान और प्रोत्साहन हम सभी का कर्तव्य है।
वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ डीके शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि 8 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय पैरामेडिकल दिवस मनाया जाता है। हम दुनिया भर के उन सभी पैरामेडिक्स का सम्मान और धन्यवाद करना चाहते हैं,जिन्होंने अथक परिश्रम करना जारी रखा है। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। नृत्य संगीत और नाट्य मंचन के साथ डिबेट भी कराई गई। इसमें छात्रों ने पैरामेडिकल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। इसके पश्चात छात्रों को सदर हॉस्पिटल रांची झारखण्ड के लैब का चिकित्सीय दौरा कराया गया।जिसमे मुख्य रूप से डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ बिमलेश सिंह के आदेश से लैब तकनीशियन इंचार्ज संतोष कुमार मंडल की उपस्तिथि में लैब तकनीशियन नीतीश कुमार के माध्यम से पुरे लैब के विभिन्न विभाग और उनके उपकरणों की कार्य प्रक्रिया का जानकरी दी गई। तथा उनके कार्यशैली का विवरण किया गया। मौके पर ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पूनम कुमारी,मनरखन महतो बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो,मनरखन महतो नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य चित्रवेल वी,मनरखन महतो फार्मेसी कॉलेज की प्राचार्या रागिनी कुमारी,सभी कॉलेज के व्याख्यातागण,शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षु मौजुद थे।